दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दहेज के नाम पर प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा निवासी जागृति श्रीवास का विवाह वर्ष 2024 में महेश श्रीवास के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

बताया जा रहा है कि पति द्वारा मारपीट और सास-ससुर की गाली-गलौज से परेशान होकर 8 दिसंबर 2025 को जागृति ने घर में रखा कीटनाशक जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उसकी मौत हो गई।

मर्ग जांच और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पति महेश श्रीवास, सास राजकुमारी और ससुर अशोक श्रीवास के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *