दुर्दात नक्सली गिरफ्तार : नक्सल ब्रेन कहलाने वाले माओवादी गणपति नेपाल से गिरफ्तार  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर मिली है। दुर्गांत नक्सली और माओवादियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। गणपति माओवादी पोलित ब्यूरो मेंबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल से पकड़ा गया गणपति 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था। गणपति की गिरफ्तारी को नक्सल संगठन के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा ह कि, नक्सलियों की मांद में सुरक्षाबलों द्वारा किया गया यह अंतिम प्रहार है।

15 नक्सली पहुंचे समर्पण करने

उधर, 15 नक्सलियों के जत्थे के आत्मसमर्पण करने की भी खबर है। समर्पण करने वाले सभी नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य बताए जा रहे हैं। डीवीसीएम स्तर के नक्सली अपने साथ हथियार लेकर पहुंचे हैं। एक-दो दिन में पुलिस इन्हें मीडिया के सामने पेश कर सकती है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *