बुजुर्ग की नृशंस हत्या : जंगल में मिला गर्दन कटा हुआ शव, फैली सनसनी, कुल्हाड़ी बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बलरामपुर-रामानुजगंज : जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिकापुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का आधा गर्दन कटा हुआ शव  घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग गुरुवार को मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था, लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटा था। गुरुवार की रात शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिकापुर निवासी देवशरण यादव 65 वर्ष गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे भैंस चराने जंगल की ओर गया था। शाम होने पर जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। परिजन ने भैंस को जंगल से लाया, लेकिन देवशरण यादव का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके रात करीब 8 बजे दोबारा खोजबीन के दौरान जंगल में उसका गर्दन कटा हुआ शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नवरंगी ने बताया कि मामला में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजन एवं ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *