मंदिर के पास बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। अंबिकापुर के महामाया मंदिर के मुख्य गेट के पास आज सुबह एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पत्थर से कुचला चेहरा

घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों के अनुसार, हत्या की यह वारदात बेहद नृशंस है। मृतका के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार या के निशान मिले हैं। हमलावरों ने महिला की पहचान छुपाने और मौत सुनिश्चित करने के लिए उसके चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है। शव के पास फैले खून और चोटों की गंभीरता को देखकर सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है।

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मंदिर के मुख्य द्वार और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *