फिर कुए में गिरा हाथी का शावक : खाने की तलाश में आया था गाव, बीते दो दिनों में दूसरी घटना

Featured Latest खरा-खोटी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बार फिर कुंए में हाथी के शावक के गिरने का मामला सामने आया है। यहां पर एक हाथी का नन्हा शावक फिर कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की. सूचना दे दी है। हाथी का शावक भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था। शावक खरसिया वन परिक्षेत्र के तेंद्रमुड़ी गांव के कुएं में गिरा है। वहीं 2 दिन पहले घरघोडा वन परिक्षेत्र में कुएं में हाथी का शावक गिरा था। जिसे सफल रेस्क्यू कर लिया गया था।

मैनपाट में पंहुचा 9 हाथियों का दल

छत्तीसगढ़ के पर्यटक स्थल मैनपाट में 9 हाथियों का दल पहुंचा है। हाथियों का दल जंगल सहित रिहायशी क्षेत्रों में विचरण कर रहा है।वहीं इन हाथियों पर वन विभाग की टीम पर बनाये हुए रखा है। साथ ही लोगों सचेत रहने की भी चेतावनी दी जा रही है। हाथियों का दल सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र के टाइगर पॉइंट के पास विचरण कर रहा है।

कुएं में गिरा हाथी का शावक

वहीं मंगलवार को रायगढ़ जिले में हाथी का शावक सूखे कुएं में गिर गया था। इस दौरान सूचना मिलने के बाद वन अमला ने मौके पर पहुंचकर शावक का रेस्क्यू किया था। शावक झुंड से भटक कर गांव की ओर आया था जहां पर वह सूखे कुएं में गिर गया था। घरघोड़ा वन परिक्षेतर में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव की है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *