सुरक्षा बलो व नक्सलियों में हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर हथियार बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| बीजापुर जिले में सोमवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है। मौके से शव और कुछ हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल मारे गए माओवादी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिमेनार और पोरोवाडा के जंगल में भारी संख्या में हथियारबंद माओवादी मौजूद है इसी सूचना के आधार पर डीआरजी के जवान मौके के लिए निकले थे। जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुस गए। वहीं जवानों को आता देख माओवादियों ने फायर खोल दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 20 से 25 मिनट तक गोलीबारी हुई।

जिसके बाद जवानों जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगलों के सहारा लेकर भाग निकले। घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने 1 माओवादी का शव समेत हथियार और विस्फोटक सामान बरामद कर लिया है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि, इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए हैं। कुछ घायल भी हुए हैं। जवान जब लौटेंगे तब स्थित क्लियर होगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *