किसानों को नहीं मिला मक्के का पैसा : विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कांग्रेस सरकार की नाकामी के कारण किसान ठगी का शिकार हुए

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

पखांजूर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पूर्व विधायक अनूप नाग के बयान के बाद वर्तमान विधायक विक्रम उसेंडी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मक्का ठगी के शिकार मामले में विधायक ने कहा की उस समय की कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक नाग की नाकामी के कारण किसान ठगी का शिकार हुए है। हमारी सरकार आते ही किसानों को न्याय दिलाने के लिए उनका बयान लिया गया है, आगे की वैधानिक प्रक्रिया भी चल रही है।

कांग्रेस की नाकामी के कारण किसान ठगी का शिकार हुए 

वर्तमान विधायक विक्रम उसेंडी ने पलटवार करते हुए कहा की किसानों से ठगी का मामला कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुआ था। जिस समय अनूप नाग विधायक थे। अपनी नाकामी छुपाने के लिए अनूप नाग ऐसा कह रहे है। ठगी का शिकार हुए किसानों का बयान लिया जा चुका हैं और वैधानिक प्रक्रिया किया जाना है। पूर्व विधायक और उनकी कांग्रेस सरकार की नकामी के कारण किसान ठगी का शिकार हुए है।

भाजपा ने किसानों को छला है

पूर्व विधायक अनूप नाग ने कहा की जो किसान ठगी शिकार हुए थे उनके प्रति मेरी सहानुभूति थी। किसानों को उनके मेहनत का पैसा मिले इसके लिए मैं लगातार उनके संपर्क में था। किसी भी हालात में उनका पैसा वापस हो ये मेरा प्रयास रहा है। भाजपा के प्रतिनिधियों ने उस दौरान किसानों को बरगलाने का काम किया। विक्रम उसेंडी वर्तमान विधायक और भोजराज नाग सांसद बन गए हैं। राज्य और केंद्र में उनकी डबल इंजन की सरकार है। अब किसानों को क्यों भुगतान कर रहे हैं। भाजपा के लोगों ने किसानों को छला और राजनीतिक लाभ लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *