नकली दवाओं के खिलाफ एफडीए की कार्रवाई, रायपुर में संदिग्ध दवाइयों की खेप जब्त, 3 मिली अमानक

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नकली दवाईयों के खिलाफ एफडीए ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर में संदिग्ध दवाओं की खेप जब्त की गई है. वहीं जांच में 3 दवाईयां नकली व अमानक पाई गईं. इसके पहले नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट से दवाईयों की खेप मिली थी. जानकारी के मुताबिक, ये दवाईयां इंदौर से रायपुर लाई जा रही थी. इसके बाद पूरे प्रदेश में जांच जारी है.

नकली दवाओं के खिलाफ एफडीए की कार्रवाई

दरअसल, एफडीए को सूचना मिली थी कि नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगांव (रायपुर) में इंदौर से भेजी गई दवाओं की एक खेप को लेने कोई नहीं पहुंच रहा है और उसके नकली होने की आशंका है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए औषधि-प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत निरीक्षण दल गठित किया गया.

संदिग्ध दवाइयों की खेप जब्त

निरीक्षण के दौरान जब परिवहन दस्तावेज (बिल्टी) और दवाओं की जांच की गई तो बड़ा खुलासा हुआ. बिल में जिन दवाओं का उल्लेख था, वे पैकेट में मौजूद ही नहीं थी. इसके बजाय वहां तीन अन्य प्रकार की दवाएं पाई गईं. मौके पर ही सभी दवाओं के नमूने चार-चार भागों में लेकर शेष मात्रा जब्त कर ली गई और नमूनों को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी (रायपुर) भेजा गया.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *