महिला का शव दफनाने को लेकर जमकर हंगामा, महिला का शव को खोदकर निकाला गया बाहर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| कांकेर जिले में महिला का शव दफनाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। धर्म परिवर्तन कर चुकी महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे दफना दिया। इधर, जब लोगों को इस बात का पता चला तब जमकर विरोध हुआ। उसके बाद महिला के शव को खोदकर बाहर निकाला गया है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

आमाबेड़ा के कुरूटोला की रहने वाली चैतिबाई की मंगलवार को मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि चैतिबाई गोंड समाज की महिला थी। मगर 8 साल पहले उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था और पिछले 8 साल से वह ईसाई धर्म के अनुसार ही रह रही थी। इसी वजह से महिला के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार ईसाई धर्म के अनुसार मंगलवार को ही गांव में कर दिया था। जब बुधवार को इस बात की जानकारी गोंड समाज के लोगों को लगी। तब लोगों की भीड़ जुट गई और सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। कहने लगे कि ये ठीक नहीं हुआ है। हमारा अपमान किया जा रहा है और गांव में ऐसे ही कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने जमकर विरोध किया और काफी विरोध प्रदर्शन हुआ।

बुधवार को गांव के लोग धरने पर बैठे रहे। इसके बाद गुरुवार को भी विरोध होता रहा। तब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को समझाया गया। इसके बावजूद लोग नहीं माने। लोगों की मांग थी कि शव को बाहर निकाला जाए। जिसके बाद प्रशासन की टीम मान गई और शुक्रवार को शव को दूसरे इलाके में दफनाने का फैसला लिया गया था। शुक्रवार को पहले शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिर कब्रिस्तान में शव काो दफन किया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *