ऑपरेशन के बीच मेकाहारा में लग गई आग : फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, एक डाक्टर हुआ बेहोश, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेकाहारा में उस समय सनसनी फैल गई, जब चलते ऑपरेशन के बीच में आग लग गई। इस हादसे में एक डॉक्टर बेहोश गया है। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। मामले की मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच के आदेश दिये।

आगजनी के बाद अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि, इस हादसे में एक डॉक्टर भी बेहोश हुआ है, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे की पूरी जांच करवाई जाएगी। जिस समाय यह हादसा हुआ, उस वक्त ऑपरेशन थिएटर में मरीज का ऑपरेशन चल रहा था।

पंडरी में फर्नीचर दुकान में लगी आग 

उल्लेखनीय है कि, पंडरी क्षेत्र की दो दुकानों में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। जैसे ही आग लगी फर्नीचर दुकान होने के कारण आग की तेज लपटें उठने लगीं। दोनों दुकानों में लगी भीषड़ आग के चलते लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग़ पर काबू पाया। आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

गरियाबंद में दीपक से लगी आग 

वहीं गरियाबंद में दिवाली पूजन के दीपक से एक दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, किराने की दुकान में रखा पेट्रोल का केन दिए की चपेट में आ गया, जिसके चलते भीषण आग लग गई। छुरा थाना के पंडरीपानी ग्राम में यह आगजनी हुई है। किराना व्यवसायी हरि साहू और उसका परिवार इस आग से बाल- बाल बच गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मोबाइल समेत लाखों का किराना सामान जलकर खाक हो गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *