गुजरात की जीत पर भाजपा कार्यालय में फूटे फटाखे, भानुप्रतापपुर की हार का भी मलाल

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

 राजेश मूणत ने भानुप्रतापपुर की हार को स्वीकारते हुए कहा, लोकतंत्र में जनादेश का सदैव सम्मान है

रायपुर| राजधानी के भाजपा कार्यालय में पटाखे फूटे। कार्यकर्ता भले ही कम नजर आए मगर गुजरात की खुशी का ढोल यहां बजा, जिंदाबाद के नारे लगाकर कार्यकर्ता झूमते दिखे। खुशी का ये माहौल भानुप्रतापपुर में मिली सियासी शिखस्त पर मरहम भी था। भाजपा के स्थानीय नेता भानुप्रतापपुर की बजाए गुजरात पर बात करते दिखे।

पार्टी कार्यालय में पटाखे और पंजाबी ढोल का बंदोबस्त था। गुजरात में स्थिति स्पष्ट होते ही रायपुर के भाजपा कार्यालय में नारेबाजी की गई। जिला अध्यक्ष जयंती पटेल कार्यकर्ताओं के साथ झूमते दिखे। एक दूसरे को सभी ने गुजरात जीतने की बधाई देते हौसला बढ़ाया। पार्टी के प्रमुख नेता कार्यालय नहीं आए, बहुत से नेता भानुप्रतापपुर में थे। राजेश मूणत ने भानुप्रतापपुर की हार को स्वीकारते हुए कहा है-लोकतंत्र में जनादेश का सदैव सम्मान है। सावित्री मंडावी जी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! भानुप्रतापपुर में कांग्रेस ने छल,झूठ और सत्ता के दुरुपयोग से जीत जरूर हासिल कर ली है,लेकिन इसे नैतिक जीत नहीं कहा जा सकता। हमे यकीन है 2023 में पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा।

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने गुजरात की विजय को एतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि एंटी इंकम्बेंसी का हल्ला करने वालों के मुंह बंद हो गए। जनता ने जो भरोसा भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिखाया है वो अहम है। प्रदेश के भानुप्रतापपुर के उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा- कांग्रेस इस पूरे चुनाव को अपने दम पर लड़ नहीं पाई, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर झूठे आरोप लगाकर दुष्प्रचार किया। कोर्ट ने आखिरकार प्रत्याशी ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाकर बता दिया कि कांग्रेसियों के दावे झूठे थे। आने वाले 2023 के चुनावों में जनता करारा जवाब कांग्रेस को देगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *