फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी : आंध्रप्रदेश से दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग। साइबर थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में आंध्रप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्ग के एक व्यक्ति से 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी की थी। साइबर ठगों ने पीड़ित को इंस्टाग्राम पर निवेश का झांसा देकर लिंक भेजा था। इसके बाद बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली से पकड़ा है। दोनों को दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

9 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया गया था। एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने पर उनसे कई चरणों में बड़ी रकम जमा कराई गई। बाद में पता चला कि यह पूरा मामला ठगी का था। शिकायत मिलने पर साइबर थाना दुर्ग ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच में आरोपियों की लोकेशन आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले में पाई गई। इसके बाद एक विशेष टीम वहां भेजी गई। टीम ने वहां से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में पी. सत्यनागा मूर्ति, (25 साल) और बालाजी श्रीनू, (34 साल) शामिल है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *