बीजापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को बीजापुर पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ऑपरेशन में बरामद हथियारों में सबसे ज्यादा एयर गन हैं जो हास्यास्पद है। क्या नक्सलियों की मिलिट्री संगठन ऐसे हथियारों का उपयोग कर रहे हैं? मारे गए 3। नक्सलियों के शव इतने दिनों तक क्यों रखा गया और मीडिया को पूर्ण जानकारी क्यों नही दी गयी। जिस नक्सल ऑपरेशन का प्रदेश के (0/ और गृहमंत्री ने खंडन किया था। कल प्रदेश के 06? ने उस ऑपरेशन को सही बताकर (0 और गृहमंत्री के बयान का खंडन कर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि नक्सल कार्यवाही में सैकड़ो लोगों को जबरन फंसाया जा रहा है। ५ की धाराएं भी लगाई जा रही हैं, सैकड़ों आदिवासी जेल में हैं। पुलिसिया कार्यवाही से डर कर लोग पलायन करने लगे हैं। दक्षिण बस्तर में असामान्य स्थिति बनी हुई है। ॥/& सिर्फ आंकड़े बताने के लिए गिरफ्तार कर रही है। आरोप साबित नही कर पा रही है। सरकार को सभी प्रकरण की जांच के लिए स्वतंत्र जांच टीम गठित किया जाना चाहिए। भाजपा की हर सरकार में आदिवासी पलायन करते हैं।
सरकारी कर्मचारियों को नक्सल मामले में भेजा जा रहा जेल
भोपाल पटनम के कुकनूर में कोरण्डम खदान बिना ग्राम सभा के शुरू किया जा रहा है। बफर जोन में, जहां तेंद्रपत्ता तुड़ाई पर पाबंदी है, वहां खदान शुरू किया जा रहा है। नक्सल मुक्त गांवों को एक करोड़ की योजना अव्यवहारिक है। क्योंकि इससे ग्रामीणों और मुखियाओं को जान का खतरा हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों को नक्सल मामले में जेल भेजा जा रहा है। यहां शासन नाम की कोई चीज नही है, अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सुशासन की सरकार ने कांग्रेस सरकार में बनाई गई योजनाओं को निरस्त कर दिया है। ऐसे में विकास की परिकल्पना कैसे की जा सकती है। भाजपा सरकार की योजनाएं सिर्फ नारों और होल्डिंग्स में है।