आरक्षण पर पूर्व सीएम के सवाल : भूपेश बोले- केवल पोस्टरों में दिख रहे दावे, धान बेचने के लिए किसान है परेशान

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को दिल्ली से लौटे। जहां उन्होंने कहा कि, दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ बैठक थी। राज्य में कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस दबाव नहीं बनाती तो थोड़ा बहुत भी खरीदी नहीं होती। पूर्व सीएम श्री बघेल ने आगे कहा कि, आज बहुत सारी सोसाइटियों में अब ताले लग गए हैं। परिवहन न होने के कारण सोसाइटियों को बंद किया गया है और सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। धान खरीदी में अव्यवस्था पहली बार देखने मिली है।

निकाय, पंचायत चुनाव के आरक्षण पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, 50% आरक्षण देने की बात पोस्टर में लिखी गई है। 50% आरक्षण के लिए मैंने सीएम का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ में एसटी-एससी को मिलाकर 45% आरक्षण है। अगर ओबीसी को 50% दें तो 95% आरक्षण हो जाएगा। सरकार बताए क्या इस तरीके से कोई अध्यादेश जारी हुआ है? हम लोगों ने जो प्रस्ताव पारित करके भेजा था वह 76% था। 95% कब सरकार ने कर दी होडिंग लगातार देख रहे हैं।

किसान मजदूर महंगाई से परेशान

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने एक साल पूरा हो गए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि, मैं खुद किसान हूं। आज किसान मजदूर महंगाई से परेशान हैं। किसानों को खाद लेने, धान बेचने में भी परेशानी हो रही है। प्रदेश में पहली बार उद्योगपतियों को धरना देना पड़ा। इससे समझा जा सकता है प्रदेश में क्या स्थिति है।

संगठन में चर्चाएं होती रहती हैं 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बिखरी हुई नजर आ रही है के सवाल पर पूर्व सीएम श्री बघेल ने कहा कि, संगठन में कोई बात आती है तो उस पर चर्चा होती है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर उन्होंने कहा कि, महाराज साहब बोलते रहते हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *