रायपुर| भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांवड़ यात्रा निकाली, अपने समर्थकों के साथ मूणत बोल बम का नारा लगाते दिखे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस यात्रा में शामिल थीं। कंधे पर कावड़ लिए मूणत लोगों की अगुवाई करते आगे चल रहे थे। धुमाल बाजे की धुन पर नाचते-गाते लोग बोल बम का नारा लगाते आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में कोई जगह इस कांवड़ यात्रा पर फूलों की बारिश भी हुई।
यह भी पढ़े :
सावन के अंतिम सोमवार से ठीक 1 दिन पहले रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खमतराई इलाके से यह यात्रा शुरू हुई और हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से पहाड़ी चौक, कबीर चौक, तेलगानी नाका, ओवरब्रिज होते हुए महादेव घाट पहुंची। आमापारा, लाखे नगर चौक, सुंदर नगर चौक पर यात्रा का भव्य स्वागत भी हुआ। इस कांवड़ यात्रा में बोल बम का नारा लगाते युवकों के पास भगवा झंडा भी था और तिरंगा झंडा भी। आजादी के अमृत महोत्सव की झलक इस यात्रा में भी देखने को मिली। यात्रा में घोड़े और ऊंट का भी बंदोबस्त किया गया था। इस पर बैठे युवक झंडा लहराते भगवान शिव का हर हर महादेव जय घोष करते आगे बढ़ रहे थे।
यह भी पढ़े :
राजेश मूणत की इस विशाल कांवड़ यात्रा को सियासी नजर से भी देखा जा रहा है दरअसल 2 दिन पहले राजेश मूणत को विधानसभा चुनाव में हराने वाले इसी इलाके के कांग्रेसी विधायक विकास उपाध्याय ने भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया था। अब राजेश मूणत ने भी बड़ी संख्या में लोगों के साथ इस कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। इस वजह से इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर कई तरह की सियासी चर्चाएं भी हैं।