पूर्व विधायक भोजराज नाग ने राहुल गाँधी के खिलाफ दिया विवादित बयान, कहा “ऐसे असुरों का नाश करें”

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

कांकेर :भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। जिससे कांकेर जिले के पखांजुर में राजनीति गरमा गई है। भोजराज नाग पखांजूर प्रवास में थे इस दौरान भाजपाइयों के साथ राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान भोजराज नाग ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया। भोजराज नाग ने कहा कि राहुल गांधी ने सनातन धर्म का अपमान किया है। ऐसे में हिन्दू धर्म के सभी लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि जो पूजा पाठ करके आप माला जपते हैं, वह माला को छोड़ो और अपने आत्मस्वाभिमान और देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है, तो आप भाला लो और ऐसे असुरों का नाश करने का संकल्प लें।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक भोजराज नाग इससे पहले भी ग्राम पंचायत हामतवाही में आयोजित जिला स्तरीय समस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान कांकेर जिला की तत्कालीन महिला कलेक्टर शम्मी आबिदी को जमकर फटकार लगाई थी। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद अब राहुल गांधी के खिलाफ हिन्दू समाज को भड़काने का आरोप लगा है।

भोजराज नाग के बयान के बाद विधायक प्रतिनिधि टुलु भट्टाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के लोग भोजराज नाग के मानसिक स्थिति का इलाज करवाएं। इस तरीके से बयानबाजी करना अशोभनीय है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *