पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा, “बन्दुक से ख़त्म नहीं होंगे नक्सली, भाजपा-कांग्रेस यह बताए ये पैदा कैसे हुए?”

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

बिलासपुर : नक्सलवाद को लेकर हमर राज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इन लोगों को ये तक नहीं पता, आखिर नक्सली पैदा क्यों हुए, नक्सलियों के पैदा होने के पीछे का कारण क्या है, इसे समझना चाहिए।

बंदूक की नोंक पर नक्सली समस्या खत्म नहीं हो सकती

मंत्री अरविंद नेताम ने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि, बंदूक की नोंक पर नक्सली खत्म नहीं हो सकते, नक्सलियों को आज खत्म भी कर देंगे तो दोबारा फिर पैदा हो जाएंगे। नक्सलियों के पैदा होने का कारण जानेंगे तभी तो इनका खात्मा कर पाएंगे। बिना संवाद के नक्सलवाद का खात्मा मुश्किल है। साथ ही कहा कि, राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस मामले को लेकर एक-दूसरे का मुंह ताकती रहती है।

मैं दोनों की नीति से सहमत नहीं हूं

मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि, केंद्र सरकार दिल्ली में बैठक करके फैसला लेती है। लेकिन नक्सलियों की समस्या पर ना केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार गंभीर है। मैं भारत सरकार में रहा हूं, सांसद और केंद्र में मंत्री भी था। मैं कांग्रेस सरकार के नीति और भाजपा के विचारधारा से भी सहमत नहीं हूं। मैं इस देश और सरकार से पूछता हूं कि, नक्सलवाद पैदा कहां से हुआ।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *