सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती : फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, ब्लैकमेल कर लूटे 29 लाख, आरोपी गिरफ्तार  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को अप्राकृतिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने युवक को सब्जी व्यवसाय में मुनाफे का लालच देकर पहले नजदीकियां बढ़ाई, फिर अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख 40 हजार 611 रुपए वसूल लिए। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पूरे मामले में पीड़ित युवक शुभम कुमार गुप्ता ने जामुल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था, जहां उसकी मुलाकात आलोक मिश्रा नामक युवक से हुई। आलोक ने उसे सब्जी व्यापार में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और दोस्ती बढ़ाई।धीरे-धीरे आलोक ने पीड़ित को विश्वास में लेकर उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए और इसका वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने लगातार पैसे ऐंठने शुरू कर दिए।

पीड़ित से कुल 29,40,611 रुपए वसूले गए। जब युवक को लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा, तो उसने साहस कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी आलोक मिश्रा को घेराबंदी कर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस अब आरोपी के मोबाइल व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं और भी कोई पीड़ित तो नहीं। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *