चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश : पुलिस ने 24 घंटे मे किया खुलासा, 3 आरोपियों से सोना-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर-चांपा : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सोना-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी समेत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, हरदी महामाया गांव में रहने वाले दाऊ राम साहू ने अपने घर में हुई चोरी की शिकायत बलौदा थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घर में ताला लगाकर बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के करधन, पायल, अंगूठी, सोने की फुली और नगदी रकम चोरी कर ली थी।

वहीं इसी गांव में आनंद मोहन पांडेय के घर से भी सोना-चांदी के जेवर और नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी। इसके अलावा हरिओम साहू के घर का ताला तोड़कर पीतल और कांसा के बर्तन भी चोरी कर लिए गए थे।

तीनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में गणेश केवट उर्फ बुट्टी, रोशन बरेठ और दिनेश बरेठ ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोना-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी बरामद कर लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *