चोरों के गिरोह में गैंगवार, रॉड-हॉकी स्टिक से पीट-पीट कर 2 की हत्या

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| भिलाई में बीती रात कबाड़ बेचने और चोरी करने वाले दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट ने हॉकी स्टीक, रॉड और धार दार हथियार से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक कुछ दिन पहले ही चोरी के केस में जेल जा चुका है। दुर्ग पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दो की तलाश जारी है।

सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने व कबाड़ी का काम करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था। ये लोग इंडस्ट्रियल एरिया में रात में चोरी करते थे। इसके बाद उसे कबाड़ की आड़ में बेचते थे। सूरज और राहुल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि वे चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उसकी मुखबिरी करता है और उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर तीन दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा हो रहा था। बीती देर रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसका भाई अक्षय ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी की हत्या कर दी।

ये हत्या की वारदात हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के सामने हुई है। तीन दिन पहले ही इस कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को जान से मारने की धमकी मिली थी। आरोपियों ने सोचा था कि वे लोग दूसरे गुट के लोगों की उसी कंपनी के सामने हत्या कर देंगे और आरोप दो बड़े ट्रांसपोर्टर्स के झगड़े पर आ जाएगा, लेकिन वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी पोल खोल दी। पुरानी भिलाई पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार की है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *