राजकुमार कॉलेज के पास गांजा तस्करी, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों से पुलिस ने सवा लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, राजकुमार कॉलेज के पास ये दोनों आरोपी गांजा तस्करी कर रहे थे। कॉलेज के पास स्थित विवेकानन्द आश्रम के पास दोनों आरोपी को घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। दोनो आरोपी ओडिशा के निवासी है। इनके कब्जे से 11 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसके साथ ही एक बाइक सीजी 23 के 6493 को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *