राजधानी में 20 जनवरी को होगा गाथा श्री राम मंदिर कार्य्रकम का आयोजन, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी जानकारी

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर :  22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है। प्रदेश के सभी मंदिरों और राजधानी रायपुर में भी कई जगहों पर अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसी कड़ी में प्रदेश के धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता की। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पूरे देश में रामलाला के स्वागत का उत्साह है। इसी कड़ी में संस्कृति विभाग 20 जनवरी पुलिस मैदान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

गाथा श्री राम मंदिर के नाम से होगा कार्यक्रम का आयोजन

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे बताया कि, इस कार्यक्रम 500 सालों के संघर्ष को दिखाया जायेगा। इसके साथ ही 2000 साल का इतिहास भी बताया जाएगा। इस कार्य्रकम का आयोजन गाथा श्री राम मंदिर के नाम से होगा। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बलिदान देने वाले भक्तो की कहानी भी बताई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में 5 हजार रामायण मंडली भजन करेगी। मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि नदी किनारे दीप जलेंगे, आतिशबाजी होगी। इसके साथ ही गाथा श्री राम मंदिर कार्य्रकम में बॉलीवुड के कलाकार भी शामिल होंगे। इसके सतह ही मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *