गीदम ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक का एजुकेशन सिटी जावंगा में किया गया शुभारंभ

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

4 दिवसीय खेल प्रतियोगिता 9 से 12 नवंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक के तर्ज पर फुटबॉल, खोखो, बैडमिंटन, कराते, कबड्डी, तीरंदाजी, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स आदि सम्मिलित है।

गीदम/ दंतेवाड़ा : जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के तत्वावधान में 4 दिवसीय विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता जनपद पंचायत गीदम द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा नोडल सहयोग से दिनांक 9 नवंबर 2024 को श्री अटल बिहारी वाजपेई एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित एकलव्य खेल परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा विधानसभा विधायक माननीय चैतराम अटामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री अंति वेक, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य संगीता नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम हपका, जनपद पंचायत सदस्य श्यामलाल कोवासी, सुधरी वेक, अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ममता गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि डवेंद्र सिंह ठाकुर ने गीदम विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विधायक माननीय चैतराम अटामी ने कहा कि बस्तर के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल करने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गीदम में स्पोर्ट्स सिटी बनाया जाएगा। शिक्षा के साथ खेल में रुचि रख कर दंतेवाड़ा जिला एवं छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रेरणा दी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा एवं जनपद पंचायत गीदम मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कृपेंद्र तिवारी ने बताया कि ओलंपिक के तर्ज पर 11 खेल विधाएं बस्तर ओलंपिक में रखा गया, जिसमें युवाओं ने हिस्सा लेकर विकासखंड स्तर, जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर सम्मिलित हो। बस्तर ओलंपिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक में हिस्सा लेने सोपान बने तथा चयतिन हेतु उसके तर्ज पर तैयारी करने का प्रयास किया जा रहा है। खेल प्रारंभ होने से पहले समस्त अतिथिगण, प्रतिभागी, अधिकारियों ने खेल भावनाओं का शपथ लिया।

4 दिवसीय विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक 9 से 12 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। पहले दिन एकलव्य खेल परिसर जावांगा में जूनियर वर्ग 14 से 17 आयु वर्ष के लिए बालक एवं बालिका खोखो, कराते, बैडमिंटन एवं आस्था विद्या मंदिर जावंगा में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक संचालक खेल एवं युवा विभाग विलियम लकड़ा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शेख़ रफीक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भवानी पुनेम, सहायक खेल अधिकारी प्रदीप सिंह, सर्व सचिव जनपद पंचायत, सर्व संकुल समन्वयक शिक्षा विभाग, सर्व पीटीआई, शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। इस खेल प्रतियोगिता में कुल 1200 बच्चें प्रतिभागी उत्साह से हिस्सा लिए।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *