मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में आयोजित यह अभियान पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंवाद को बढ़ावा दे रहा है। सुशासन तिहार के पहले चरण में लोगों से उनकी समस्याओं और मांगों के संबंध में 8 से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी, ऑनलाइन पोर्टल और शिविर के माध्यम से आवेदन एकत्र प्राप्त किए गए है। सुशासन तिहार में तकरीबन 1 लाख 29 हजार आवेदन मिला। जिसको दूसरे चरण में जिला प्रशासन ने शत प्रतिशत निराकरण के साथ समस्याओं के गुणवत्तायुक्त समाधान करने के मामले में मुंगेली जिला छत्तीसगढ़ में प्रथम रैंक हासिल किया है।
पीएम आवास के सबसे ज्यादा आवेदन, पात्र हितग्राही सर्वे सूची में शामिल
सुशासन तिहार में मुंगेली जिले में सबसे ज्यादा 45 हजार आवेदन पीएम आवास के मिले है। जिसमे से 40 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों को सर्वे सूची में शामिल कर एक टोकन नम्बर जारी किया गया है। तृतीय चरण में 5 से 3। मई तक समाधान शिविरों में मुख्यमंत्री, मंत्री और जनप्रतिनिधि जनता से रूबरू हो रहे है। यह अभियान न केवल समस्याओं का समाधान कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्पष्ट और व्यापक हैं। जनता की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करना और जनता-शासन के बीच संवाद का सेतु बनाना है।
व्यक्तिगत के साथ सामुदायिक विकास को मिल रही गति
सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। यह अभियान न केवल व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि सामुदायिक विकास को भी गति दे रहा है। मुंगेली जिले के कई आवेदनों के माध्यम से हितग्राहियों के फौती नामांतरण, निःशक्तजनों ट्राइसायकिल, पात्र लोगों को जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसे दस्तावेजों का वितरण किया गया है। सरकार प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभान्वित कर रही है।
सुशासन तिहार कर रहा है नया आयाम स्थापित
यह अभियान प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता से जनता में यह विश्वास जगाया है कि, उनकी छोटी-बड़ी हर मांग सूज जा रही है। यही वजह है कि, जनता में उत्साह है, जहां समाधान पेटी ने ग्रामीणों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया है। सुशासन तिहार का छत्तीसगढ़ के विकास, जन सरोकार और जनकल्याण का नया आयाम स्थापित कर रहा है।