रायपुर| नगर समीप स्थित माता कौशिल्या मानस शक्ति केन्द्र चंदखुरी के तत्वाधान में विगत दिनों गोस्वामी संत शिरोमणी तुलसी दास की जयंती विधानसभा धरसीवां के ग्राम सिलतरा में हर्षो उल्लस के साथ मनाया गया, इस कार्यक्रम में राज्य से विभिन्न मानस मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी।
ग्राम सिलतरा में यह आयोजन तुलसी महिला मानस परिवार के अध्यक्ष लक्ष्मी बाई वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन हुआ, जिसमें माता कौशिल्या मानस परिवार के जिला मानस संग सरक्षक डॉ, नारायण प्रसाद वर्मा, अध्यक्ष पूरन लाल वर्मा, उपाध्यक्ष नेहरू राम सेन, सचिव राजू नेताम, उपसचिव गणेश शर्मा, सरंक्षक भारती मानिकपुरी, सलाहकार डॉ जितेन्द्र देवदास, मीडिया प्रभारी शिवराम वर्मा, सरंक्षक राजेन्द्र वर्मा, सलाहकार लक्ष्मी बाई वर्मा, ग्राम सिलतरा सरपंच राम कुमार वर्मा, सदस्य भूषण वर्मा, सरक्षक शिव कुमार वर्मा के साथ माता कौशल्या मानस शक्ति केन्द्र परिवार के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।