गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा से की गंदी हरकत, गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर चांपा  : जिले से हैरान करने करने वाला मामला सामने आया है, जहां खिसोरा प्राथमिक शाला के एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार तार कर दिया है। छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतों के आरोप में कलयुगी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान राकेश कुर्रे के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीएम ने की। जांच रिपोर्ट में शिक्षक की करतूतों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *