ओडिशा की हार्डकोर महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| ओडिशा की हार्डकोर महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है, ये ओडिशा के अलावा कुछ और राज्यों में भी सक्रिए थी। बताया जा रहा है कि वो इलाज कराने के लिए धमतरी आई थी। यहां पुलिस ने उसे दबोचा है उसके 4 और सहयोगी भी पकड़े गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, महिला नक्सली अपने सहयोगियों के साथ मोतियाबिंद का इलाज कराने यहां आई थी। उसके साथ 2 महिला और 2 पुरुष थे। पुलिस को यह इंपुट मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने इन्हें पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अब तक को जानकारी नहीं दी है।

कहा जा रहा है कि महिला नक्सली संगठन में बड़े पद पर थी। उसका नाम करुण सिंह है, जो खूंखार नक्सल कमांडर संग्राम सिंह की पत्नी है। ये भी बताया गया है कि रायपुर से बड़े पुलिस अधिकारी भी धमतरी पहुंचे हुए हैं। जो इस केस में जांच कर रहे हैं। मगर पुलिस ने इस बात की अब तक पुष्टि नहीं की है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *