फिर दहला दिल : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, दो दिन में दूसरी बड़ी घटना से इलाके में सनसनी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

महासमुंद : महासमुंद जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पिथौरा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, फांसी के फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े में युवती खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की बताई जा रही है, जबकि युवक पटेवा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार, युवती के हाथ में गोदने से  नाम अंकिता लिखा हुआ है और पास में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसे नाबालिग माना जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिन भी इसी तरह एक अन्य प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आत्महत्या के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *