ओडिशा से बोलेरो में छिपाकर ला रहे थे गांजा, पुलिस ने पकड़ा 3 लाख का माल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| बालोद में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने मध्यप्रदेश के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये ओडिश से बोलेरो में 3 लाख रुपए का माल छिपाकर ला रहे थे। मगर पकड़ लिए गए हैं।

पुलिस की टीम रविवार को फागुनदाह तिराहे के पास आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस ने जांच के लिए बोलेरो को भी रोका था। उसमें 2 युवक सवार थे। पुलिस ने गाड़ी रोककर इनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों पुलिस को गुमराह करने लगे। यहां वहां की बातें कर रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी के अंदर से पुलिस को 7 पैकेट में 33 किलो गांजा मिला है। आरोपियों ने इसे सीट के नीचे छिपा रखा था। फिर पुलिस ने दोनों के बारे में जानकारी जुटई तो पता चला कि दोनों मध्यप्रदेश के अनू्पपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों यह माल ओडिशा से लेकर आए थे। इसे मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *