हिस्ट्रीशिटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड, हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| बिलासपुर के हिस्ट्रीशिटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी के मर्डर केस में रायगढ़ कनेक्शन का खुलासा हुआ है। रायगढ़ पुलिस ने मास्टर माइंड कपिल त्रिपाठी को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हत्या की साजिश रचने वाला कपिल त्रिपाठी ने अपने दोस्त प्रेम श्रीवास के माध्यम से इन युवकों से दो पिस्टल और कारतूस खरीदा था।

संजू केस की जांच शुरू होने के बाद दोनों सप्लायर बांगलादेश भागने के फिराक में थे, तभी स्टेशन में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों सप्लायरों से दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है। इधर, बिलासपुर पुलिस ने कपिल त्रिपाठी समेत 9 आरोपियों को जेल भेज दिया है। शूटर्स की जानकारी जुटाने के लिए फिर से रिमांड पर लिया गया है। सकरी बाइपास में कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी की 14 दिसंबर की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस की टीम शूटर्स की तलाश कर रही है। इस बीच रायगढ़ पुलिस ने नरेश उर्फ नान्हू यादव नाम के युवक को 7.65 एमएम देशी पिस्टल के साथ पकड़ा था। एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि नरेश से पूछताछ में पुलिस को रायगढ़ के ही चांदनी चौक निवासी युसूफ अंसारी (25) की जानकारी मिली। पूछताछ में यह भी पता चला कि झारखंड के पलामू जिले के नवाजयपुर निवासी एजाज अंसारी (25) ने उसे 50 हजार रुपए में पिस्टल बेचा था।

पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी गुरुवार को रेलवे स्टेशन से उन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी युसूफ ने बताया कि वह टेक्सी ड्राइवर का काम करता है। जिसके जरिए से उसकी पहचान एक साल पहले झारखंड में रहने वाले एजाज अंसारी से हुई। एक साल पहले उसने एजाज से एक पिस्टल खरीदा। इसे रायगढ़ में लाकर नरेश उर्फ नानू यादव के पास बेच दिया। उसके बाद इसी साल अक्टूबर में झारखंड जाकर एक पिस्टल और 16 कारतूस लेकर आया। इसके लिए उसे ग्राहक नहीं मिल रहा था। इसी बीच उसका परिचय बिलासपुर में रहने वाले सटोरिए प्रेम उर्फ बजरंग श्रीवास से हुआ। सटोरिए ने उससे 14 कारतूस खरीद लिया। इसके बाद नवंबर महीने में बजरंग ने युसूफ से फिर संपर्क किया। उसने युसूफ को बिलासपुर बुलाया। यहां युसूफ को कपिल त्रिपाठी से मिलाया। कपिल ने पारिवारिक झगड़े की जानकारी देकर संजू की हत्या कराने कहा। युसूफ ने बाद में बताने की बात कहकर रायगढ़ लौट गया। बाद में बजरंग ने उसे फोन कर दो पिस्टल खरीदने की बात कही। इस पर युसूफ उन्हें रायगढ़ बुलाया। रायगढ़ से कपिल और बजरंग को लेकर युसूफ अंबिकापुर गया। वहां एजाज पहले से मौजूद था। आरोपी कपिल और बजरंग को पिस्टल दिलाने के बाद युसूफ बस से रायगढ़ लौट गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *