हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, स्थाई गिरफ्तारी वारंट के तहत भेजा गया जेल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की गिरफ्तारी हुई है. यह कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस ने साल 2019 के मामले में की है. स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली के बाद रोहित तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. रोहित के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

क्यों हुई गिरफ्तारी?

रोहित तोमर की गिरफ्तारी साल 2019 के मामले में हुई है. जानकारी के मुताबिक रोहित तोमर के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं. कोतवाली पुलिस ने 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाया, जिसके बाद यह कार्रवाई की. रोहित तोमर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश सिर्फ उन चार मामलों तक सीमित है, जिनमें अग्रिम जमानत की मांग की गई थी. यह चारों मामले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दर्ज है. ये चारों FIR जून और जुलाई 2025 के दौरान दर्ज की गई थीं, जिनमें रोहित तोमर पर पीड़ितों को डराने-धमकाने और अधिक ब्याज वसूलने के आरोप लगे थे.

वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार

रायपुर में तोमर ब्रदर्स के नाम से मशहूर रोहित तोमर के भाई वीरेंद्र तोमर को भी कुछ समय पहले ही गिरफ्तार किया गया था. 9 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया था. दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. तोमर ब्रदर्स के खिलाफ16 से ज्यादा अपराध के केस दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और सूदखोरी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

बता दें कि करीब 3 सप्ताह पहले ही रोहित तोमर अपने वकील के साथ थाने पहुंचा था. नोटिस जारी होने के बाद वह पूछताछ के लिए थाने गया था, जहां उससे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *