छत्तीसगढ़ में होली की धूम, गांवों में गूंज रहे फाग गीत, शहरों में भी झूमे लोग

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : पूरे छत्तीसगढ़ में होली की धूम रही गांव से लेकर शहर तक लोग हर्ष उल्लास के साथ होली मनाया गया लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दिए खास बात यह है कि इस साल चंद्रगहण के कारण होलिका दहन और होली के बीच एक दिन का अंतर है, जिससे होली के रंग और भी ज्यादा खुशी और उल्लास से भरे हुए हैं.

होली की धूम, गांव से लेकर शहर तक झूमे लोग

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में होली की धूम मची हुई है. लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर रंगों का आनंद ले रहे हैं. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पर्व की खास परंपराएं और उल्लास देखने को मिल रहे हैं।

गांवों में जहां एक ओर लोग अपने घरों के आंगन में रंगों से खेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डोल नगाड़ों की थाप पर फाग गीत गाकर लोग होली का उत्सव मना रहे हैं. इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य और गीतों का आयोजन भी हो रहा है, जिससे गांवों में एक अलग ही रंगत देखने को मिल रही है.

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मनाई होली

लाल आतंक छोड़ पुनर्वास कर चुके आत्मसमर्पित नक्सली आज पुनर्वास के रंग में सराबोर है. कभी संगठन में पर्व से अंजान नक्सली आज होली का पर्व मना रहे है. विस्तार न्यूज की टीम ने जब इनके साथ होली का पर्व मनाने पहुंची तो रंगों भरी दुनिया देख उत्साहित हो गए और रंग में रंग गए.

पुनर्वासित नक्सली बताते है कि संगठन में पर्व का पता नही चलता था. बचपन मे जब छोटे थे तब कभी परिवार के साथ होली का पर्व मनाया था. संगठन पर्व मनाने से मना किया करता था. उन्होंने कभी भी होली, दिवाली या अन्य कोई पर्व नहीं मनाया लेकिन आज बाहरी दुनिया के रंग दिखने लगे तो वह खुद को रोक नहीं पा रहे है. आज बेहतर जीवन के साथ उत्साहित होकर त्यौहार मना रहे है. उन्होंने उत्तर बस्तर में बाकी बचे नक्सलियों से भी अपील की है कि वह भी मुख्यधारा में लौट आये और बेहतर जीवन का आनंद ले.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *