भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, एक मासूम समेत दो की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में इंसानियत को झकझोर देने वाला बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां गौरवपथ मार्ग पर पंडरीपानी के पास तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि दो अन्य मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए, जानकारी के मुताबिक बाइक पर कुल चार लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया गया है, यह पूरा मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *