साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए महतवपूर्ण निर्णय, प्रदेश वासियों को अयोध्या ले जाने योजना शुरू

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर :  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने की। कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश के दोनों उपमुख़्यमंत्रियों समेत सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

लिए गए ये निर्णय

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरा करने का सिलसिला चल रहा है। हमने अयोध्या दर्शन कराने का वादा किया था, उस पर भी निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार प्रदेश वासियों को अयोध्या ले जाने योजना शुरू की है। पर्यटन विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी है। थम चरण में 55 वर्ष से अधिक की आयु को अयोध्या ले जाएंगे उसके बाद दूसरे उम्र के लोगों को ले जाया जाएगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *