पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में आठ-आठ लाख के 2 ईनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० नक्सलियों ने जवानों पर की फायरिंग, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख जंगल की ओर भागे

रायपुर| कांकेर जिले में फिर से पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवान बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर गए थे। उसी दौरान नक्सलियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी फायरिंग का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और 2 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मामला सिकसोड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान रविवार रात ही कडमे गांव के जंगलों में नक्सलियों के छिप होने की सूचना पर निकल गए थे। इस बीच सोमवार सुबह 3 बजे के आस-पास नक्सली जवानों पर फायरिंग करने लगे। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग की। जिसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। बताया गया है कि आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। फिर जब नक्सली जंगल की ओर भागे, तब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी  शलभ सिन्हा ने की है।

जानकारी मिली है कि जो नक्सली मारे गए हैं। वो दोनों ही बड़े कैडर के नक्सली थे। इसमें से एक नक्सली की पहचान दर्शन पद्दा के रूप में हुई है। वो परतापुर एरिया कमेटी सचिव एवं उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी सदस्य के रूप काम कर रहा था। इसके अलावा एक और नक्सली की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। जवानों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक, आर्म्स-एम्यूनेशन और नक्सली सामान बरामद किया है। पूरी घटना के बाद सोमवार दोपहर को बस्तर आईजी सुंदरराज पी और पुलिस अधिकारियों ने प्रेस को जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा पर 8 लाख और दूसरे पर 8 लाख का इनाम था। दोनों पिछले दिनों हुए आगजनी और हत्या की वारदात में शामिल थे। आईजी ने बताया कि मौके पर 15 से 20 नक्सली मौजूद थे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *