मन की बात की 100वीं कड़ी में पीएम मोदी ने छत्‍तीसगढ़ के देउर गांव की महिला स्वयं सहायता समूह की तारीफ

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 100वीं कड़ी में छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के देउर गांव की एक स्‍व सहायता महिला समूह के स्‍वच्‍छता अभियान का उल्‍लेख किया है। पीएम मोदी ने कहा कि देउर गांव की महिलाएं एक स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। इस समूह की सभी महिलाएं मिलकर सड़कों, चौराहों और मंदिरों की सफाई करती हैं। पीएम मोदी ने गांव के ग्रामीण और बुजुर्ग महिलाओं की सक्रियता की सराहना की।

यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने मन की बात में देउर गांव की इस महिला स्वयं सहायता समूह का प्रशंसा की है। इससे पहले पीएम मोदी ने अक्‍टूबर माह 2021 में भी इस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का जिक्र किया था।

दरअसल, पीएम मोदी ने कहा, मन की बात में जिन लोगों का हम जिक्र करते हैं वे सब हमारे हीरोज हैं, जिन्‍होंने इस कार्यक्रम को जीवंत बनाया है। उन्‍होंंने कहा, मन की बात में सैकड़ों नारी शक्ति की प्रेरणादायी गाथाओं का जिक्र किया, उसकी खूब प्रशंसा हुई है। चाहे वो हमारे सेना की महिलाएं हों और देश की महिला खिलाड़ी। इसी दौरान पीएम मोदी ने उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़ महिलाओं का नाम लिया।

पीएम मोदी ने कहा कि देउर गांव की महिलाएं एक स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। इस समूह की सभी महिलाएं मिलकर सड़कों, चौराहों और मंदिरों की सफाई करती हैं। पीएम मोदी ने गांव के ग्रामीण और बुजुर्ग महिलाओं की सक्रियता की सराहना की।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *