भाजपा के मामलो पर टिप्पणी करने की बजाय कांग्रेस अपने लोगो को पार्टी छोड़ने से बचाने संघर्ष करे : भाजपा

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

एक परिवार की गुलामी करने वालो को बदलाव पसंद नही आते : भाजपा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा भाजपा की नई कार्यकारिणी पर टिप्पणी किये जाने पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा है कि भाजपा में  बदलाव होना एक लोकत्रांतिक प्रकिया है  लेकिन एक परिवार की गुलाम पार्टी को कभी बदलाव पसंद नही आते वो कभीं एक परिवार के बाहर  देख ही नही पाते।

देवलाल ठाकुर ने कहा  विश्व की यह सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी नेतृत्व तैयार करती है। प्रक्रिया के तहत समान अवसर देती है। कांग्रेसियों को भाजपा की संतुलित प्रदेश कार्यकारिणी पर अपनी घटिया मानसिकता का प्रदर्शन करने का न तो कोई अधिकार है और न ही इसकी जरूरत है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि कितने आश्चर्य की बात है कि दर्जन भर उपाध्यक्ष, तीन दर्जन सचिव, सैकड़ों, सह सचिव सहित तीन सैकड़ा कलाकारों वाला सर्कस चलाने वाले भाजपा की ठोस कार्यकारिणी पर प्रवचन दे रहे हैं। कार्यकाल पूरा करने के बाद भी कुर्सी से चिपके कांग्रेस अध्यक्ष की क्या हालत है, यह सबको पता है। अध्यक्ष के सामने ही कांग्रेस के दफ्तर में किस तरह जूतमपैजार होती है, यह भी जाहिर है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच जो चल रहा है, वह भी सब देख रहे हैं। सत्ता की मलाई खाने के लिए सैकड़ों नेताओं को तैनात करने, तीन सौ नेताओं को संगठन में पद मिलने के बावजूद कांग्रेस में पदों के लिए जो सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, वह किसी से छुपे नहीं हैं।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री देवलाल ठाकुर ने कहा कि जिस कांग्रेस की कार्यकारिणी अध्यक्ष के हटाये जाने तक भी गठित न हो पाई हो,  जिस कांग्रेस में नए अध्यक्ष को पुराने अध्यक्ष की कार्यकारिणी से काम चलाना पड़ा हो, जिस कांग्रेस को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष नसीब न हो रहा हो, वह कांग्रेस अपनी कमजोरी देखे। कांग्रेस के लोग कम से कम इतना ही कर लें कि जो कांग्रेस छोड़ छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें ही रोक लें।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *