कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया का आज जयराम नगर,भिलाई, भनेशर,मिशन एवम आसपास गांव में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने संगठन द्वारा किया जा रहा जोर शोर से प्रचार-प्रसार : नागेंद्र रॉय

मस्तुरी : कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया आज जयरामनगर, भिलाई, भनेशर, मिशन एवं आसपास के ग्रामो में डोर टू डोर संघन जनसंपर्क करेंगे, ज्ञात हो कि कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया मस्तुरी विधानसभा में बीते कई दिनों से लगातार जनसंपर्क कर ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे वही कांग्रेस संगठन एवं कार्यकर्त्ता भी कड़ी मेहनत कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील क्षेत्रवासियों के कर रहे है|

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया अपने संघन जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने एवं प्रदेश के विकास में सहभागी बनने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते आ रहे है बीते दिनों भी कई ग्राम पंचायतो में जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया ने ग्रामीणों से कहा कि  आप जैसे ही कांग्रेस के पंजा छाप में बटन दबायेंगे और जैसे ही कांग्रेस सरकार बनेगा आपको अनेकोनेक लाभ मिलेंगे, सरकार बनते ही दो कर्ज माफ़ होंगे पहला हमारे किसान भाईयो का और दूसरा हमारी माताओ-बहनों का जो महिला स्व सहायता समूह संचालित कर आर्थिक रूप से सबल बनती जा रही है उनका कर्जा माफ़ कर दिया जाएगा| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से यह वादा किए कि सरकार बनते ही किसानो का कर्जा माफ़, 25 सौ रूपए क्विंटल में धान खरीदी करने वादा किया था जो उन्होंने सरकार बनते ही पूरा किया है इस बार भी सरकार बनते ही सभी वायदे पूरा होंगे|

कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप लहरिया ने कहा कि जैसे ही आप सभी 17 नवम्बर को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी सबसे पहले किसानो और माता-बहनों का कर्जा माफ़ होगा इस बार सरकार किसानो से 32 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी| कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप लहरिया ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में किसानो से 32 सौ रूपए में धान की खरीदी नहीं हो रही है केवल छत्तीसगढ़ राज्य में और कांग्रेस की सरकार ने 32 सौ रूपए क्विंटल में धान खरीद रही है जो ऐतिहासिक है|

कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप लहरिया ने कहा कि भूपेश सरकार-कांग्रेस सरकार बनते ही सिलेंडर में सब्सिडी मिलेगी, आप केवल अंदाजा लगाईये कि एक महीने में अगर 500 की बचत होती है पांच साल में सिलेंडर में कितनी बचत होगी, जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी हमारी माताओ-बहनों के खाते में 15-15 हजार रूपए कांग्रेस सरकार डालेगी, आप सभी कांग्रेस पार्टी के पंजा छाप में बटन दबाकर कांग्रेस सरकार बनाए और प्रदेश के विकास और तरक्की के सहभागी बने|

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *