ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 102.82 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है. जप्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 51,41,000 रुपये आंकी गई है.

बोधघाट पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में 10 मार्च को बोधघाट पुलिस को सूचना मिली कि आड़ावाल रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ओडिशा से गांजा लाकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है. एक विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई. पुलिस को देखकर संदेही भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.

शुरुआती तलाशी में 2.58 किलो गांजा बरामद

पकड़े गए आरोपी पवन नेताम (निवासी तुरेनार, बस्तर) के पास से शुरुआती तलाशी में 2.58 किलो गांजा बरामद हुआ. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने ओडिशा के मुख्य सप्लायर का खुलासा किया. वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति मिलते ही बोधघाट पुलिस की एक टीम तत्काल ओडिशा के रायगढ़ा जिले के ग्राम दाबलीगुड़ा भेजी गई. वहां पुलिस ने दबिश देकर मुख्य सप्लायर हीरालाल नायक उर्फ कवि नाईक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 100.24 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *