गंगालूर-मितलुर सड़क निर्माण में गड़बड़ी : पीडब्ल्यूडी के 5 अफसर गिरफ्तार, इसी खबर को दिखाने पर हुई थी पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर : बीजापुर के गंगालूर-मितलुर सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के 5 अफसर को गिरफ्तार किया है. एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि पुलिस पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पत्रकार की हत्या के मामले में एसआईटी जांच कर रही है. हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद सड़क की गड़बड़ी की जांच की जा रही थी. जांच में विभागीय अफसरों की संलिप्तता के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

पीडब्लूडी के 5 अफसर को किया गिरफ्तार

गंगालूर-मितलुर सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के 5 अफसर को गिरफ्तार किया है.
1. डी.आर. साहू (सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता)
2. वी.के. चौहान (सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता)
3. एच.एन. पात्र – तत्कालीन कार्यपालन अभियंता
4. प्रमोद सिंह कंवर – एसडीओ बीजापुर
5. संतोष दास – उप अभियंता, जगदलपुर

इसी खबर को दिखाने पर हुई थी पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या

घटिया सड़क की खबर दिखाने पर हुई थी पत्रकार की हत्या बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात से ही अपने घर से गायब थे. बाद में उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने 3 जनवरी को सुरेश चंद्राकर के दो भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर समेत एक सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पकड़ा और हैदराबाद से सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार किया था. नेलसनार-कोड़ोली-मिरतुर-गंगालूर सड़क को 2010 में 73.08 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी मिली थी. इस सड़क में कथित भ्रष्टाचार को पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया था.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *