कोल कारोबारी के फिल ग्रुप पर आईटी की दबिश, गाड़ियों पर लगा था एसआईआर का स्टीकर, अंदर बैठे थे आईटी अफसर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में आज सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिग्गज कोल कारोबारी प्रवीण झा के ‘फिल ग्रुप’ के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। विभाग की यह रेड बेहद गोपनीय और फिल्मी अंदाज में शुरू हुई, जहां अधिकारी अपनी गाड़ियों पर ‘SIR सर्वे टीम’ के स्टीकर लगाकर पहुंचे ताकि किसी को कार्रवाई की भनक न लग सके।

आईटी की अलग-अलग टीमों ने फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुख्य कार्यालय, रामा वर्ल्ड स्थित निजी आवास और उनकी फैक्ट्रियों सहित अन्य ठिकानों को एक साथ घेरे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, टीम दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है और बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति व अघोषित लेन-देन के खुलासे होने की उम्मीद है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *