छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस का जॉइंट आपरेशन, जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 2 माओवादियों को ढेर किया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों राज्यों की पुलिस ने माओवादियों को घेर रखा है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शव और रायफल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, दोनों राज्यों के सरहदी इलाके में भारी संख्या में माओवादियों के बड़े लीडरों का जमावड़ा है। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवान शुक्रवार की सुबह से ही माओवादियों के कोर इलाके में घुसे हुए हैं। सूत्रों की माने तो टेकामेट इलाके के जंगल में मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने एक डीवीसी कमांडर समेत 2 माओवादियों को मार गिराया है। शव समेत भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए जाने की खबर है।

बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, घटना स्थल से दो माओवादियों के शव को बरामद किया गया है। इनमें एक 1 महिला माओवादी सहित 2 माओवादी शामिल हैं। मौके से 2 एसएलआर, 1 नग मस्केट बरामद किया गया है। इसके साथ ही सर्चिंग के दौरान टेकमेटा के जंगलों से 1 घायल माओवादी को भी पकड़ा गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्र के टेकमेटा, बड़े काकलेर, छोटेकाकलेर एरिया में ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र के सी-60 के कमांडोज और छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के डीआरजी के जवान शामिल हैं। बीजापुर की सिर्फ एक ही टुकड़ी निकली हुई है। मौके से 3 हथियार बरामद किए गए हैं। जिनमें 2 एस एलआर और एक 303 बंदूक है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *