०० कमल सिंह डहरिया ने शिक्षक (गुरूजी)के रूप में छात्राओ को दी उचित दिशा
०० मस्तुरी क्षेत्र के विकास व जनता की समस्याओ का निदान करने राजनीति क्षेत्र को किया चुनाव
०० सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, मलिक्कार्जुन खड्गे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है कमल डहरिया (गुरूजी) के आदर्श
बिलासपुर : मस्तुरी क्षेत्र की जनता की सेवा के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश कर बेहद ही कम समय में मस्तुरी क्षेत्र में जनसेवक के रूप में नाम स्थापित करने वाले कमल सिंह डहरिया (गुरूजी) ने मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की दावेदारी की है, कमल सिंह डहरिया राजनीति के पूर्व शिक्षक के रूप में क्षेत्र में विख्यात रहे है मस्तुरी क्षेत्र की मिटटी में जन्मे गुरूजी ने यहाँ के बच्चो को शिक्षा के साथ ही जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन करने का उत्कृष्ट कार्य भी किए वही क्षेत्र जनता से भी उनका सीधा सीधा संवाद रहा, कमल डहरिया का शुरू से कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठां जताई तथा शिक्षक की नौकरी उपरांत कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर मस्तुरी क्षेत्र की जनता के विकास व सेवा के लिए कमर कसी है साथ ही मस्तुरी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अपनी दावेदारी भी पेश किया है|
कमल सिंह डहरिया (गुरूजी) मस्तुरी क्षेत्र के लियी नया नाम नहीं है, इनका जन्म देवरी खुर्द निवासी स्व. हरप्रसाद डहरिया के घर पर हुआ इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा मस्तुरी व बिलासपुर में हुई जिसमे एम.ए. अर्थशात्र व समाजशात्र के साथ मस्तुरी में प्राचार्य पद पर अपनी सेवाए दी, नौकरी के पूर्व व उपरांत उनका कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठां रही नतीजन उन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर जनता की सेवा का मार्ग चुना| कमल सिंह डहरिया के बड़े भाई पूर्व विधायक स्व, मदन सिंह डहरिया मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में 10 वर्षो तक विधायक भी रहे है, गुरूजी वर्तमान में ओखर कांग्रेस कमेटी के जोन प्रभारी भी है|