कोरिया जिले ने मारी बाजी : राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में मिला दूसरा स्थान, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान 

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती विशेष लेख

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) असेसमेंट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है। यह सफलता जिला कलेक्टर  चन्दन त्रिपाठी के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक टीम के प्रयासों से संभव हुई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दी जा रही 12 प्रमुख सेवाओं और 28 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आधार पर राष्ट्रीय टीम ने वर्चुअल और फिजिकल असेसमेंट किया। इस मूल्यांकन में जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक, गोलाघाट 94.1 प्रतिशत, मुख्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर 93.01 प्रतिशत, खांडा 83.6 प्रतिशत रही।

स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने निभा रहा अग्रणी भूमिका 

कोरिया जिला 132% लक्ष्य पूर्ति के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस सफलता का श्रेय मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण को भी जाता है, जो निरंतर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। इस उपलब्धि से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान मिली है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *