कांकेर/दुधावा। दुधावा में तेंदु आ का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार 21 जून को सुबह 6 बजे तेंदुआ दुधावा के बड़ेपारा निवासी रत्ते सिंह नेताम के मकान में घुस गया और उनके बेटे वेद प्रकाश नेताम पर हमला बोलते हुए रसोईघर में घुस गया है। खबर मिलते ही वन विभाग ने स्थानीय स्तर पर कैज लगाया और तेंदुआ का रेस्क्यू करने के लिए रायपुर से भी टीम को बुलाया गया था। आठ घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ को कैज में कैद किया गया।
सरोना वन परिक्षेत्र के दुधावा में बड़ेपारा निवासी रत्ते सिंह नेताम के घर में 211 जून की सुबह 6 बजे घुस गया। घर में घुसते समय घर मकान मालिक के बेटे पर हमला कर दिया। घायल बेटे वेद प्रकाश को निकालकर घर में घुसे तेंदुआ को दरवाजा लगाकर कैद कर दिया और घटना की जानकारी वन विभाग को दिया गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घर के गेट पर कैज लगाया गया, वहीं गाँव के लोगों की भीड़ जुट जाने के कारण और आवाज के चलते तेंदुआ भी घबराया हुआ था। वन विभाग ने जैसे तैसे भीड़ को हटाया और तेंदुआ पर नजर बनाए बैठे रहे। तेंदुआ दोपहर को लगभग 2 बजे के आसपास लगे कैज में घुस गया, तब वन विभाग ने राहत की सांस लिया।
ग्रामीणों के मध्य यह चर्चा है कि 10 दिन पहले पकड़े गए तेंदुआ के बारे में यह बात सामने आ रही थी कि दुधावा ईलाके में हुई घटना में वही जिम्मेदार था, परंतु दूसरे तेंदुआ के आ जाने के कारण अब विभाग के साथ-साथ ग्रामीण भी असमंजस की स्थिति में है कि किस तेंदुआ ने दुधावा क्षेत्र के लोगों पर हमला बोल रहा था।
दुधावा इलाके में दहशत
दुधावा क्षेत्र में तेंदुए के लगातार हमलों के कारण बच्चों पर खतरा बढ़ गया था। दुधावा ईलाके के लोग दहशत में जीने मजबूर थे। वन विभाग ने इस घटना के पहले अन्य घटनाओं के दौरान ट्रैप कैमरा लगाया गया था, परंतु तेंदुआ को चिन्हांकित करने में किसी भी तरह की सफलता नहीं मिल पाई थी। लगातार पांचवी घटना हो जाने के कारण दुधावा इलाके में दहशत का माहौल बना था। ‘छठवीं घटना 7 जून को आछीडोंगरी में बुर्जुग पर हमला की हुई थी, उसके बाद से वन विभाग फिर सक्रिय हो गया था और तेंदुआ को कैद करने में सफलता मिली थी। दस दिन बाद 2। जून को दूसरा तेंदुआ उसी स्टाईल में घर मालिक के बेटे पर हमला करके किचन में घुस गया, जिसे पकड़ने में विभाग को सफलता मिली है।
तेंदुआ स्वस्थ, उम्र लगभग 5 वर्ष
‘वनमंडलाधिकारी रौनक गोयल ने बताया कि, हमारी टीम ने कैज लगाया था और दोपहर को लगभग ढाई बजे के आसपास कैज में कैद हो गया था। तेंदुआ की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष होगी। मेडिकल टीम जांच कर रही है, प्राथमिक जाँच में तेंदुआ स्वस्थ्य है। जाँच रिपोर्ट के आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगा। स्वास्थ्य की जाँच के उपरांत उसे उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर छोड़ा जाएगा।