होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर युवती ने लगाया था रेप का आरोप, 50 दिनों तक जेल में था प्रेमी

रायपुर| दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली हैं। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले। उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे।

घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि तापशी ने पहले ही अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज 50 दिन तक जेल में रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *