प्रेमजाल में फांस कर बनाए संंबंध, जब शादी की बात आई तो गांव छोड़कर भाग निकला

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कांकेर : जिले में एक युवक ने पहले तो लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। फिर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। साथ निभाने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी गांव ही छोड़कर भाग निकला। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले लड़की ने केशकाल जिला कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। फिर गांव छोड़ कर किसी अज्ञात स्थान पर रहने चला गया। लड़की से बातचीत करना भी बंद कर दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे कांकेर कोतवाली को भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी को जशपुर में छिपे होने का पता चला। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया।

वही एक अन्य मामले में कांकेर कोतवाली अंतर्गत 16 साल की नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को भागा ले गया था। कांकेर पुलिस ने कोंडागांव जिले के विश्रापुरी से नाबालिग को बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *