मध्य प्रदेश से संचालित हो रहा था महादेव का पैनल:पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० आरोपियों से जब्त किया लैपटॉप, मोबाइल और एटीएम कार्ड

रायपुर| दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग ठिकानों से महादेव एप की ब्रांच को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिवनी क्षेत्र में एक ब्रांच पर छापेमारी करके 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, 16 मोबाईल और 13 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।

मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ऑन लाइन सट्टा से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जांच के दौरान पुलिस ने ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े कई व्यक्तियों के बारे में साक्ष्य एकत्रित किया है। इसी दौरान एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को जानकारी मिली कि कुछ लोग मध्यप्रदेश के सिवनी क्षेत्र स्थित एक मकान में दुर्ग-भिलाई के कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा महादेव एप की ब्रांच चलाई जा रही है। इन लोगों को पड़ने के लिए दुर्ग की स्पेशल टीम 21 नवंबर को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लिये रवाना हुई थी। टीम ने घेराबंदी करके ब्रांच में छापेमारी की तो वहां 10 लोग महादेव एप संचालित करते हुए मिले। इनके पास बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉपर और रुपए के ट्रांजेक्शन के लिए अलग अलग लोगों के नाम से एटीएम कार्ड मिले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार :- नीरज गुप्ता (32 साल) निवासी फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई, निकेत कुर्रे (21 साल) निवासी न्यू रेल्वे कालोनी कोरबा, नीलमणी देवदास (26 साल) निवासी खपरी सिरदार पोस्ट मुढ़ीपार खैरागढ़, निहाल सिंह (23 साल) निवासी ग्राम मारगोड़ी जिला सिवनी मध्यप्रदेश, अल्ताफ रजा (19 साल) निवासी गायत्री नगर ऑटो स्टैण्ड के पास रजगामार कोरबा, हिमांशु सिंह (21 साल) निवासी सुभाष ब्लॉक कालोनी एसएफसीएल कालोनी कोरबा, शषांक चंद्रा (21 साल) निवासी एम 33 ओमपुर रजगामार कोरबा, विवेक सिंह (22 साल) निवासी डीएम 96 रजगामार कोरबा, योगेश यादव (24 साल) निवासी बी 24 रजगामार कोरबा, गजेन्द्र सिंह निषाद (30 साल) ग्राम नंदकट्ठी जिला दुर्ग|

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *