महिला मोर्चा ने खोला मैदानी मोर्चा : शालिनी राजपूत

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

बैठक में अनेक अभियान की कार्ययोजना तैयार, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति का  प्रवास

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत  के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों व नव नियुक्त जिला महिला मोर्चा प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत  ने आगमी कार्य योजनाओं पर आधारित विषय रखे।  शराबबंदी पर चक्का जाम, धरना प्रदर्शन, स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी बहनों के साथ संपर्क अभियान ,लाभार्थी सेल्फी अभियान को लेकर महिला मोर्चा की बहनों को महिला हितग्राहियों के पास पहुंचने तीन दिन का प्रवास करने के लिए नव नियुक्त जिला प्रभारियों को आदेशित किया गया।

जिला बैठक, मंडल बैठक, बूथ स्तर पर बैठक ,कमल सखी , कमल मित्र , राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा कार्यसमिति के छत्तीसगढ़ प्रवास,  संगठननात्मक विषयों  व कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई। छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा प्रभारी सरला कोसरिया ने मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे ,सुषमा खलखो शीतल नायक ,ममता साहू, प्रदेश महामंत्री  विभा अवस्थी, हेमलता शर्मा , डॉ . संध्या तिवारी , माया बेलचंदन , भावना बोरा,  कल्याणी साहू,  मिनी पांडेय , आयुषी पांडेय , सरिता यादव, कृतिका जैन, विशेष रूप से लक्ष्मी बघेल ,सुनीता राठिया आशा दुबे,स्वाति साहू तथा महिला मोर्चा की समस्त प्रदेश पदाधिकारी ,जिला प्रभारी उपस्थित थे।  तदाशय की जानकारीआयुषी पांडेय  दी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *