महतारियों ने गाया सीएम साय का वंदन : बलौदाबाजार पहुंची थीं सुनाने, सीएम का दौरा रद्द होने पर निराश होकर लौटीं

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

बलौदाबाजार। सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो न केवल उनके धार्मिक और सामाजिक जीवन को समृद्ध करता है, बल्कि उनके सांस्कृतिक गर्व और पहचान को भी बनाए रखता है। सुवा नृत्य छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति का एक प्रमुख लोकनृत्य है।

बलौदाबाजार जिले के ग्राम परसाडीह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर सुआ गीत के माध्यम से शानदार गीत बनाया है। वे इस गीत को बलौदा बाजार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुनाने के लिए तैयार कर लाई थीं। लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो जाने से उन्हें निराशा हुई।

सीएम साय को सुनाना चाहते थे अपना गीत

महिलाओं ने बताया कि, इस सुवा गीत के माध्यम से हम महिलाएं विष्णुदेव साय को धन्यवाद देने आए थे। यह हमारा स्वरचित गीत है। महिलाएं विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना का जो पैसा एक हजार रुपए हर महीने हम महिलाओं को दे रहे हैं उसके लिए हम सब महिलाओं की ओर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद है। आप हमेशा महिलाओं के लिए ऐसे ही कार्य करते रहें। छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *